Type Here to Get Search Results !

*🟢👉पुलिस ने व्यापारी से लूट के मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम। देहात थाना पुलिस ने बुधनी के एक व्यापारी से हुई लूट के मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 की रात बुधनी निवासी व्यापारी नारायण सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान परस्मी गार्डन के पास एक कार में सवार चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर व्यापारी के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध ईको स्पोर्ट्स कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार (क्रमांक DL10 CH 8934), लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त नकदी तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में देहात थाना पुलिस, साइबर सेल और सीसीटीवी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.