Type Here to Get Search Results !

*🟢👉नपा का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सुनील राजपूत गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल*......*🔴👉मामला:फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को अश्लील मैसेज भेजने का*

नर्मदापुरम। कोतवाली थाना अंतर्गत फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला को अश्लील पोस्ट करने के वाले नपा के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुनील राजपूत को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। बताया गया कि शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। मामला इस प्रकार है कि इटारसी निवासी एक  युवती ने 14 फरवरी 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक मैसेंजर पर उसे किसी सौरभ साहू नाम की आई डी से अश्लील मैसेज आए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 16 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 78(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67(ए) के तहत देहात थाना में 16 मई को जीरो में मामला दर्ज किया था। घटना स्थल कोतवाली होने के कारण डायरी कोतवाली थाना जांच के लिए भेजी गई। जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। साइबर पुलिस ने फेसबुक आईडी की आई पी एड्रेस और मोबाइल नंबर खंगाला तो वह शास्त्री वार्ड निवासी सुनील सिंह राजपूत के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सुनील राजपूत को प्रकरण में नामजद आरोपी बनाया, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। कई दिनों तक पुलिस की नजरों से बचने के बाद आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।
*👉मामला दर्ज होते ही अतिक्रमण दल के प्रभार से नगर पालिका ने हटाया था*
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उसे अतिक्रमण दल के प्रभार से हटा दिया था। इसके बावजूद आरोपी नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ दिखाई देता रहा। सूत्रों की माने तो आरोपी कार्यालय में नजर आ रहा था।गौरतलब रहे कि आरोपी सुनील सिंह राजपूत पर वर्ष 2023 में भी आईटी एक्ट के अंतर्गत नर्मदापुरम देहात थाने में मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा नगर पालिका में वर्ष 2018-19 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े घोटाले में भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वयं सुनील सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.