Type Here to Get Search Results !

*🟢👉सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल*.........*🟢👉7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो नपा के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर होगा विरोध प्रदर्शन*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, नियमित सफाई के अभाव और कचरा वाहनों की कमी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के नाम ज्ञापन सौंपा।नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकाउंटेंट महेंद्र परिहार को ज्ञापन सौंपते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।नेता प्रतिपक्ष श्री पटेल ने आरोप लगाया कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी फैल रही है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कई वार्डों में ऑटो कचरा गाड़ियां नियमित नहीं पहुंच रही हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। इससे मच्छर- मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि खराब पड़ी कचरा गाड़ियों को तत्काल दुरुस्त कर संचालन शुरू किया जाए, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता शहर का कचरा एकत्र कर नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर नर्मदापुरम को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वदेश शर्मा, हैरीसन स्वामी, दीपक दीक्षित, अजय पटेल, अभिषेक सल्लाम,अय्यूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.