नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी थाना टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम ने ग्राम रैसलपुर में हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को महज 6 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में इटारसी पुलिस ने बताया कि 31 मई को फरियादी दिनेश कुमार प्रजापति ग्राम रैसलपुर ने रिपोर्ट लिखाई कि दिनाँक 31 मई को पूर्णिमा होने पर वह सुबह परिवार के साथ नर्मदा घाट गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था एंव साईड का दरवाजा अटका हुआ था।सुबह 11.30 बजे जब वह वापस घर आए तो आकर देखने पर दरवाजा खुला हुआ था ।एंव पलंग पेटी देखने पर सोने के अभूषण सोने की चूडी, दो अंगूठी, दो जोडी टॉप्स, एक जोडी झुमकी, एक सोने का रवा का टुकडा एक मंगलसूत्र एंव चाँदी के आभूषण में एक जोडी पायजेब, एक जोडी पायल, एक करधोना, एक पुल करधोना, छोटे बडे चार कडे, दो जोडी बिछिया, एक चाँदी की चैन एंव नगदी एक लाख तीन हजार रुपये रखे थे जो कि नहीं मिले। जिनकी कुल कीमती करीब 11,78,000/- रुपये है, जिस पर थाना इटारसी में अप.क्र. 479/26 धारा 305 (ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया है,।घटना स्थल के निरीक्षण बाद अपराध के संबध में संदेही सूरज प्रजापति पिता मनोज प्रजापति निवासी ग्राम रैसलपुर थाना इटारसी से पूछताछ की गई। जिसने पूछताछ दौरान अपराध का कारित किया जाना स्वीकार किया। साथ ही घर के सामने खले में सोने चाँदी का सारा सामान एंव नगदी रुपये छिपाकर रखा होना बताया।जिस पर आरोपी के बताए अनुसार सारा समान जप्त कर लिया गया है।जप्त मशरुका - सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 10,75000/- (दस लाख पचहत्तर हजार रुपये/) नगदी 1,03,800/- कुल कीमती 11,78,800/- (ग्यारह लाख अठत्तर हजार आठ सौ रुपये/-) बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में टी आई गौरव सिंह बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, आर. महेन्द्र गुर्जर,साकिर खान, राजकुमार झपाटे आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉जिले के पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में इटारसी पुलिस की कार्रवाई* ........*🟣👉लाखों का माल सहित चोर को 6 घण्टो के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
June 01, 2026
0
