Type Here to Get Search Results !

*🟣👉रेनीपानी में बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि वन विभाग को सौंपी*.......*🟣👉जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 5 परिवारों के अवैध कब्जे ध्वस्त*


नर्मदापुरम/ कलेक्टर के सख्त निर्देश पर भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम रेनीपानी में शासकीय भूमि पर बाहर से आए परिवारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व, वन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने हटाकर भूमि को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कलेक्टर के आदेश का पालन कराने में स्थानीय राजस्व अमले की भूमिका अहम रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।एसडीएम प्रियंका भल्लावी, तहसीलदार राम किशोर झरबडे और नायब तहसीलदार रंजीत चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम रेनीपानी में कार्रवाई की। यहां बाहर से आए करीब 5 परिवारों ने शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश थे कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के तुरंत बाद संरक्षण और प्रबंधन के लिए वन विभाग को सौंप दिया जाए। आदेश के तहत मौके पर ही राजस्व टीम की मौजूदगी में भूमि का हस्तांतरण वन विभाग को कर दिया गया, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके।प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर के निर्देशन में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। राजस्व टीम और अन्य विभागों की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.