नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना पुलिस ने चोरी की नियत से घर में घुस कर पीडिता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि विगत दिनों फरियादी छोटेराम पिता गंगाराम कीर निवासी तालनगरी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 08जून 2026 को सुबह करीबन 7.00 बजे जब वह अपने खेत में बनी टीन सेड की टपरिया में पहुचाँ और उसने यह देखा कि फरियादी की माँ अजुध्दी बाई कीर टपरिया के बाहर आंगन में ओटले के पास खुन से लथपथ गंभीर रुप से घायल अवस्था में पडी थी।वही पर खुन से सनी ईट, पत्थर एवं बास का डंडा पडा था और उसकी माँ के पैरो मे पहनी हुई चांदी की पैरपट्टी एवं हाथो में पहने चांदी की चुडे एवं गले में पहनी चांदी की चैन गायब थी और सभी जगह टपरिया के अन्दर बाहर खून पड़ा हुआ था । यह देख कर फरियादी छोटेराम दौडकर घर गया और अपने भाइयों के बताया और सभी को घर वालो को लेकर अपने खेत पर आये तो यह देखा कि जिस खटिया पर उनकी अम्मा सोती थी उस खटिया पर और खटिया के पास नीचे जमीन पर खुन पडा हुआ था । किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय खेत में बनी टीन सेड की टपरिया के अंदर घुसकर अम्मा की पहनी रकम (जेवर) को चोरी करने व अम्मा को जान से मारने की नियत से डंडे ,ईट , पत्थर से मारपीट कर अम्मा के सिर में गंभीर चोट पहुचायी है जिस पर से फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/26 धारा 331(8), 305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आये सभी भौतिक साक्ष्य ,तकनीकि साक्ष्य एवं सुचना तंत्र के आधार पर इस प्रकार की वीभत्स घटना कारित करने वाले संदेहियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर अलग अलग टीम गठित की गईं । काफी मसक्कत के बाद ग्राम के ही सिकंदर उर्फ़ शेखर कीर ,भीम कीर एवं रोशन कीर को अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना के सम्बन्ध में पृथक पृथक पूछताछ की गई जो उक्त तीनो के द्वारा पीडिता के पहने हुए गहने चोरी करने के इरादे से घर में घुसना एवं पीडिता के द्वारा उक्त तीनो आरोपीगणों के गाँव का ही होने से पहचान लेने से घटना से अपने आप को बचाने के लिए तीनो आरोपी गणों के द्वारा पीडिता से बेरहमी से पत्थर ,डंडे से मारपीट करने की बात स्वीकार की एवं पीडिता से चुराए गहने चांदी के चार कड़े ,पैरो में पहनी हुई एक जोड़ी चांदी की पायल एवं गले में पहनने की चांदी की एक चेन पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया है ।बाद मामले में आरोपीगण को गिरफ़्तारी किया जाकर न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया है एवम जेल वारंट बनने से अरोपिओं को जिला जेल नर्मदापुरम में दाखिल किया गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम, उनि खुमान सिंह ,उ नि बी एस उइके , सउनि प्रवीण शर्मा , सउनि सुखनंदन नर्रे , प्रधान आरक्षक नवीन दुबे , प्रकाश रघुवंशी , आरक्षक चेतन नरवरे , सुनील साहू , जितेंद्र राजपूत , कपिल विश्वकर्मा ,अरुण पाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में देहात थाना पुलिस की कार्रवाई* ....... *🔴👉वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी 48 घंटों में गिरफ्तार*
June 11, 2026
0
