नर्मदापुरम । हिंदू सनातन धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से आज सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा के सभी घाटों पर डेरा डाला, यहां पर श्रद्धालुओं ने प्रात काल ही स्नान ध्यान कर पूजन अर्चन किया ।बताया जा रहा है कि सोमवार को एक ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि जो पूरे 30 वर्षों के बाद आया है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस बार सोमवती अमावस्या अधिमास' में आई है,जिसके कारण इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। इस पावन अवसर पर श्रीराम ज्योतिष परामर्श केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषविद आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा ने इस दिन के महत्व और किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।
*🔴👉पित्रों की कृपा और शिव पूजा का महासंयोग*
आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के अनुसार, इस महासंयोग में किए गए धार्मिक कार्यों से पित्रों का विशेष आशीर्वाद और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस पावन दिन श्रद्धापूर्वक किए गए दान-पुण्य, पितरों के तर्पण और महादेव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
*🟢👉सोमवती अमावस्या पर क्या करें?*
यदि आप भी इस दुर्लभ संयोग का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस दिन निम्नलिखित नियमों का पालन अवश्य करें:प्रातः स्नान और सूर्य अर्घ्य सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।भगवान शिव का जलाभिषेक इस दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से सभी संकट दूर होते हैं।पीपल वृक्ष की पूजा सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा और परिक्रमा का विशेष विधान है।जरूरतमंदों को दान अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र या काले तिल का दान गरीबों में करें।पितरों का स्मरण एवं तर्पण पित्रों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान (यदि आवश्यक हो) अवश्य करें, जिससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
*🟢👉पुलिस प्रशासन ने सेठानी घाट सहित किया शहर का भ्रमण, देखी सुरक्षा व्यवस्थाएं*
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने शहर के अनेक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। थाना प्रभारी कोतवाली श्री बुंदेला ने हमराह स्टाफ के साथ सेठानी घाट, सतरस्ता, जय स्तंभ चौक, अमर चौक, हलवाई चौक, सराफा, इंदिरा चौक, पर्यटन घाट, कोरीघाट क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए भी दिए। गौरतलब है कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के चलते घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य का लिया और व्यवस्थाएं देखी । उन्होंने सभी जगह पैदल भ्रमण किया।
