Type Here to Get Search Results !

*🟢👉अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई*......*🟢👉3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया*

नर्मदापुरम/कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में ग्राम डोंगरवाडा, तहसील नर्मदापुरम में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है।उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.