नर्मदापुरम/ जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर और उनकी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर लगभग 45 हजार रूपए का अवैध गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पथरौटा पुलिस ने ग्राम जुझारपुर रेलवे फाटक के आगे कोल डिपो के पास एक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई । जिसने अपना नाम सुशील पटेल निवासी कुर्मी मोहल्ला ग्राम बोरतलाई का होना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से फिरोज रंग के ट्राली बैग में दो पैकेट खाकी रंग के टेप से लपटे मिले। जिसके गांजा पाया गया हैं। आरोपी से पूछा गया तो उसके द्वारा भी गांजा होना बताया। आरोपी के कब्जे के दोनो खाकी रंग के टेप में लपटे पैकेट में रखे हये मादक पदार्थ (गांजा) का वजन करने पर पन्नी सहित पहले पैकेट का वजन 2 किलो 168 ग्राम तथा दूसरे पैकेट का वजन 1 किलो 044 ग्राम इस प्रकार दोनों पैकेट का वजन 3 किलो 212 ग्राम होना पाया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 45000/- रुपये लगभग है। आरोपी सुशील पटेल से कुल अवैध मादक पदार्थ गांजा 3 किलो 212 ग्राम का जब्त किया गया । आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 202/26 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इस कार्यवाही में पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में पथरौटा पुलिस की कार्रवाई*........*🔴👉युवक के पास से 3 किलो 212 ग्राम अवैध गांजा बरामद*
June 27, 2026
0
