नर्मदापुरम। पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी और उनकी टीम ने सचिन पूर्विया की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में बताया गया कि फरियादी राजू उर्फ राजकुमार पुर्विया निवासी भार्गव मोहल्ला, शोभापुर ने शोभापुर चौकी मे रिपोर्ट की कि उसके भाई सचिन पुर्विया (उम्र 28) निवासी शोभापुर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पर थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 394/26 धारा 103 (1) बी.एन.एस. के अन्तर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान टीम द्वारा भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं त्वरित जांच-पड़ताल की गई। गहन पूछताछ तथा साक्ष्योन्मुख जांच के आधार पर संदिग्ध विवेक पुत्र धनीराम गुर्जर (उम्र 30) निवासी होलीपुरा, बुधनी, जिला सीहोर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने चरित्र संबंधी शंका के कारण मृतक सचिन को बातों में बहला-फुसलाकर राजपूत ढाबा (अजनेरी) से मोटर साइकिल पर बैठाकर पांजरा रोड, ग्राम रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या की। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल मूल्य लगभग ₹20,000, टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। उक्त कारवाई में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल पटेल, उपनिरीक्षक विवेक यादव, उपनिरीक्षक शहादत अली, सउनि वरूण सिंह, आरक्षक अंकुश, राममोहन, मनोहर दायमा, नंदकिशोर रजक,अफसर खान, राजकुमार, जोशवा मसीह, नरेन्द्र भदौरिया तथा सायबर सेल आरक्षक संदीप व दीपेश आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*
June 18, 2026
0
