नर्मदापुरम/ “प्रशासन आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक अमला लगातार गांवों तक पहुंचकर नागरिकों को लाभ उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार विस्थापित ग्राम काजरी में कृषि विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों के ई-विकास पोर्टल पर 21 ई-टोकन जनरेट किए गए, जिससे किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की टीम द्वारा किसानों को ई-टोकन प्रक्रिया एवं खाद वितरण संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। किसानों को बताया गया कि वे निर्धारित समयावधि में अपने निकटस्थ सहकारी समिति (सोसाइटी) से खाद प्राप्त कर सकते हैं, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों। इस प्रक्रिया से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के में सुगमता होगी।
*🟣👉कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे ग्राम काजरी*.....*🟣👉ई विकास पोर्टल पर टोकन एवं खाद वितरण प्रणाली की दी जानकारी*......*🟢👉21 ई टोकन भी किए गए जनरेट*
June 03, 2026
0
