Type Here to Get Search Results !

*🟢👉उर्वरकों का विक्रय ई विकास पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए : सीईओ हिमांशु जैन*.........*🟢👉सीईओ ने उर्वरक वितरण प्लान खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा की*

नर्मदापुरम/ जिले में उर्वरकों का विक्रय ई विकास पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।  पहले टोकन वाले किसानों को पहले खाद का वितरण किया जाएगा। खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था निर्मित ना होने पाए। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने उर्वरक वितरण प्लान  खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने जिले में उपलब्ध उर्वरकों एवं फर्टिलाइजर की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और बताया कि जिले में उर्वरक फर्टिलाइजर खाद डीएपी एनपीके वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। श्री जैन ने कहा कि सभी संस्थाओं में उर्वरक डीएपी एनपीके की उपलब्धता है लेकिन अभी किसानों को खाद की आवश्यकता ना होने के कारण उठाव नहीं हो रहा है।बताया गया कि जिले में उर्वरक वितरण संस्था कार्यरत हैं, जिनमें सहकारी समितियां, विपणन संघ के डबल लांक केंद्र,विपणन सहकारी समितियां,एमपी एग्रो के उर्वरक विक्रय केंद्र एवं सक्रिय विक्रेता शामिल है जिनके माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जाता है। बताया गया कि जिले में रैक पॉइंट विपणन संघ के 70% एवं निजी संस्थाएओ के  30% है।  जहां पर उर्वरकों की रैंक लगती है।उर्वरक वितरण प्लान खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा के दौरान एडीएम  अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, सभी अनुविभाग के राजस्व अधिकारी गण, डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर बबीता राठौड़ सहित संबंधित विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.