नर्मदापुरम/ सतपुड़ा की वादियों में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थल नागद्वारी में आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाले नागद्वारी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं संरक्षक महादेव मेला समिति नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में 19 जून को मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों का दल प्रातः 7 बजे से नागद्वारी मेला क्षेत्र का भ्रमण करेगा। निरीक्षण के दौरान पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विद्युत, स्वच्छता, मार्ग सुधार, संचार व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक सुविधाओं, ट्रेकिंग मार्गों, विश्राम स्थलों, संकेतक बोर्डों तथा पर्यटक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का भी मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।उल्लेखनीय है कि नागद्वारी सतपुड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और आस्था का अद्भुत संगम है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। जिला प्रशासन द्वारा मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं।
*🟢👉नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ*..........*🟢👉कलेक्टर 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा*
June 18, 2026
0
