नर्मदापुरम। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने स्टेशनों पर पेयजल सुविधाओं को और सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के नेतृत्व में मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विदिशा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, अशोकनगर, गंज बसोदा, खिरकिया, मंडी बामोरा, रूठियाई, हरदा, भोपाल, गुना, बदरवास, मूंगावली एवं शाजापुर सहित भोपाल मंडल के 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष जलसेवा अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अभियान के तहत स्वयंसेवक सेवा-भाव से यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। पेयजल वितरण के दौरान स्वच्छता एवं गुणवत्ता के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल मिल सके। गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले तथा सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था यात्रियों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
*🔴👉तपती गर्मी में यात्रियों को राहत :*......*🔴👉पमरे भोपाल मंडल के 14 प्रमुख स्टेशनों पर निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा*
June 10, 2026
0
