Type Here to Get Search Results !

*🟢👉मोहासा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हुई युवक की मौत मामले का खुलासा, डंपर चालक गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/ माखननगर। पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में माखननगर थाना प्रभारी  और उनकी टीम ने मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी के नीचे दबे मिले युवक अतुल यादव की मौत के मामले का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुआ था, जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए युवक के शव को मिट्टी में दबा दिया गया।पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दावत फैक्ट्री के निर्माणाधीन स्थल पर अतुल यादव का शव मिट्टी में दबा मिला था। जांच के दौरान मृतक के साथियों से पूछताछ में सामने आया कि डंपर क्रमांक KA 51 AM 4417 का चालक राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव 15 मई की रात करीब 3:30 बजे डंपर को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान डंपर का डाला खोलते समय अतुल यादव पीछे के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव के ऊपर डंपर की मिट्टी डालकर उसे दबा दिया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/2026 धारा 106(1), 238(c) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डंपर जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त कार्यवाही में उनि आकाशदीप पचाया (प्रभारी), उनि अशोक वरबडे, उनि लाहनू उबनारे, सउनि अशोक अठोले, सउनि गोपाल पाल, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि प्रकाशसिंह राजपूत प्र.आर. अजय, प्र.आर.- मनोज, प्र.आर. सुनील, प्र.आर.  महेन्द्र, प्र.आर. तरूण , प्र.आर. हरीश मालवीय, आर.  नरेश मलिक, आर. गजेन्द्र चौहान, आर. सुनील उमरिया, आर. शुभम, आर.- नरेन्द्र, आर. रविन्द्र, म.आर. स्वाति का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.