Type Here to Get Search Results !

*🟢👉पमरे में अप्रैल माह में टिकट चैकिंग से 12 करोड़ 35 लाख का राजस्व प्राप्त*........ *🟢👉भोपाल मंडल ने अप्रैल माह में 64 हजार मामलें पकड़े, 4.6 करोड़ जुर्माना वसूला*


नर्मदापुरम। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 में कुल 01 लाख 75 हजार मामलों में अनबुक्ड लगेज, बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 10 करोड़ 30 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में भोपाल मंडल पर परफॉरमेंस इस प्रकार रहा :-भोपाल मंडल ने टिकट जांच के दौरान 64 हजार प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 04 करोड़ 60 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा न करें। यात्रा से पूर्व उचित टिकट अवश्य लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वय से पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.