Type Here to Get Search Results !

*🔴👉 भाजपा कार्यालय में मनाया विजय का जश्न*


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ विजय उत्सव मनाया और मिठाई वितरण की।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि जिला कार्यालय में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मेहनत का परिणाम है। यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं है बल्कि राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं प्रदान की और जागरूक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, अखिलेश खंडेलवाल, प्रसन्ना हर्णे, राजेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विवेक गौर, चरणजीत, अनिल दुवे, मोनिका चौकसे, नीरजा फौजदार, कमल चव्हाण, सुन्दरम अग्रवाल, चंचल राजपूत, दुर्गेश मिश्रा, पंकज खत्री, चंदन शाह, राहुल चेलानी, मनीष परदेशी, संजय रैकवार, सुरेंद्र चौहान, अनुजा मिश्रा, सुचित्रा यादव, मनीष शर्मा, दीपू हेमनानी, राजेश रैकवार, मनीष परदेशी, जयबाला निगम, सहित पार्टी के जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.