नर्मदापुरम।कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सोमवार को कृषि उपज मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध स्कंध तथा खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता की गहन जांच की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार केवल एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता का गेहूं ही खरीदा जाए। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर पर चढ़कर गेहूं का सैंपल लिया। जांच के दौरान सैंपल में मिट्टी एवं अन्य फॉरेन मटेरियल पाए जाने पर उन्होंने संबंधित गेहूं को तत्काल साफ कराने तथा सफाई उपरांत ही पुनः उपार्जन केंद्र पर लाकर खरीदी किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की जो स्कंद रिजेक्ट किया जा रहा है उसकी व्यवस्थित वीडियोग्राफी करवाई जाए एवं संबंधित किसानों को स्पष्ट कारण भी बताए जाए जिससे स्कंद को साफ कर वे पुनः अपनी उपज केंद्र पर लाकर उपार्जन करवा सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए गेहूं के त्वरित परिवहन पर भी जोर दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नॉन-एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूं नहीं खरीदा जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र पर किसानों, हम्मालों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए पेयजल, मेडिकल किट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समिति को खरीदी के दौरान तौल कांटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आवश्यकता अनुसार हम्मालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नर्मदापुरम जय सोलंकी भी उपस्थित रहे।
*🟣👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण*.....*🟣👉गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश*
May 04, 2026
0
