नर्मदापुरम/इटारसी । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी टी आई गौरव सिंह बुंदेला ओर उनकी टीम के द्वारा लगातार संदिग्धों पर नजर रखकर उनकी तलाशी ली जा रही है। बताया गया कि नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए उनके पास मौजूद बैग एवं अन्य सामान की जांच की। इस दौरान चाकू सहित अन्य अवैध वस्तुओं की विशेष रूप से जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। तत्संबंध मे टी आई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*🔴👉पुलिस की संदिग्धों पर नजर, लगातार चलाया जा रहा तलाशी अभियान*
May 14, 2026
0
