नर्मदापुरम/पिपरिया। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत इतवारा बाजार क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों ने मामूली सी बात पर नपा के सफाईकर्मी विनय से मारपीट कर जातिसूचक गालियां देते हुए हवाई फायर कर दहशत फैला दी।साथ ही वाल्मीकि समाज के लोगों को जातिसूचक गालियां दीं।इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब रहे कि इस मामले को लेकर अजाक्स,(अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज) के जिलाध्यक्ष ने एसपी और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अजाक्स ने 5 दिन के अंदर यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की चेतावनी दी है।अजाक्स जिलाध्यक्ष रवि शंकर वाल्मीकि ने कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने एसपी-कलेक्टर से मांग की है कि पांच दिनों के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि विनय पिता पप्पू बाल्मिक की रिपोर्ट पर आरोपी शेखर, नितेश,ओर धनंजय ठाकुर के खिलाफ मामला जातिसूचक गालियां देना, मारपीट करना ओर जान से मारने की धमकी दिए जाने ओर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
*🟢👉 युवक के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियों पर मामला दर्ज*......*🟢👉हवाई फायर कर दहशत फैलाने का भी लगाया आरोप*
May 14, 2026
0
