नर्मदापुरम।देहात थाना अंतर्गत गुरुवार को घनाबढ़ के पास कार चालक ने एक किसान को टक्कर मारकर कुचल दिया था।जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार नर्मदापुरम से बुधनी की तरफ जा रही थी इस दौरान यह घटना घानाबढ़ के पास हुई। हालांकि पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया है। एक्सयूवी कार क्रमांक एम पी 04 सी एन 6193 के चालक ने ग्राम रायपुर निवासी किसान विनय ठाकुर को टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गए। बताया गया कि जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार के अंदर शराब की एक दर्जन से ज्यादा अवैध शराब की पेटी रखी मिली थी। पुलिस ने बताया कि फरियादी सिद्धांत राजपूत की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/26धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। गाड़ी किसकी है और गाड़ी में कितने लोग थे इसकी जांच की जा रही है। वही यह भी जांच की जा रही है कि गाडी में रखी शराब की पेटियां किसकी है, कहा से यह शराब लाई गई थी ओर किसे सप्लाई की जा रही थी।
36 घंटे बाद भी कार चालक की तलाश नहीं कर पाई पुलिस
इस मामले में देहात थाना पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद भी ना चालक का पता लगा पाई है और ना ही वाहन मालिक का। पुलिस का कहना हैं कि वाहन मालिक की जानकारी के लिए आर टी ओ को पत्र दिया गया है। बहरहाल मामले में जांच जारी है।
