Type Here to Get Search Results !

*🟢👉 स्टेशन रोड थाना टी आई की कार्यवाही,अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार*.........*🟢👉अवैध शराब सहित स्कूटी जब्त*


नर्मदापुरम।पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में स्टेशन रोड थाना प्रभारी आदित्य सेन और उनकी टीम ने स्कूटी पर अवैध शराब परिवहन करते एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि शेखून ढाबा के पास SH -19 मुख्य मार्ग डोकरीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी महेश पिता भगवानदास  निवासी रेल्वे पुल के पास गाँधी वार्ड पिपरिया को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी एक नीले रंग की TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP05 ZA 2507 पर 02 सफेद रंग की बोरियों मे अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। आरोपी के कब्जे से कुल देशी मदिरा प्लेन के 350 क्वाटर जिसकी मात्रा 63 लीटर कीमती करीबन 35000 रुपये की एवं जुपिटर स्कूटी कीमती करीबन 65000 रुपये की जप्त कर करवाई की गई । आरोपी महेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, कार्य. प्र.आर.  रवीश बोहरे, आरक्षक  प्रेमशंकर शिल्पी, महिला आरक्षक  शिवानी कौरव एवं थाना स्टाफ थाना स्टेशन रोड पिपरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.