Type Here to Get Search Results !

*🟢👉 दो पक्षों में जमकर मारपीट,4 घायल 10 पर मामला दर्ज* .....*🟢👉तलवार, रॉड ओर लाठियों से जानलेवा हमला*

नर्मदापुरम/माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम समोन में महावीर वेयर हाउस के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तलवार लाठी, रॉड से आरोपियों ने सामने वाले पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।इस घटना में 4 लोगो के घायल होने की खबर है।20 मई की यह घटना बताई जा रही है। माखन नगर पुलिस ने बताया कि फरियादी सूरज यादव की रिपोर्ट पर आरोपी अजूया केवट,अब्बू केवट,बाबू जोशी, दीपक केवट, सत्यम केवट, हुकम केवट, मनोज केवट, दीपक केवट उर्फ रम्पू, ब्रज मोहन केवट, पवन कीर सभी ग्राम ग़नेरा के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/26 धारा 333,296 बी191(2) 191 (3) , 190,109, बी एनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा सूरज यादव, मनोज, शुभम, शंकर के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.