नर्मदापुरम/ इटारसी। डेढ़ महीने पहले सिवनीमालवा सामान्य वनमंडल के एसडीओ के द्वारा लकड़ी चोरी के एक मामले में आदिवासी विकासखंड केसला के एक गांव जो कि पैसा एक्ट के तहत आता है।उस गांव के एक आदिवासी को पूछताछ के नाम पर बंधक बनाकर जबरदस्त तरीके से पिटाई की गई थी इस मामले में डेढ़ माह बाद भी प्रशासन ने संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की । जबकि मामले में आदिवासी संगठन के लोगों ने कलेक्टर, एस पी, सहित केसला थाना ओर वरिष्ठ अफसरों तक इस घटना के दोषी अफसर पर करवाई करने गुहार लगाई थी,लेकिन अभी तक नतीजा सिफर रहा है।हालांकि इस मामले में डीएफओ गौरव शर्मा ने जांच की थी ,ओर वह जांच भी ठंडे बस्ते में चली गई ऐसा लगता है। इधर 16 मई 2026 शनिवार को ग्राम पंचायत केसला के मुख्यालय में जिला के अंदर काम करने वाले विभिन्न आदिवासी संगठनों की संयुक्त रूप से एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें विगत डेढ़ माह पहले विशेष दर्जा प्राप्त ग्राम के गरीब आदीवासी को बंधक बनाने, अत्याचार एवं शारीरिक उत्पीड़न करने वाले अधिकारी पर एफआई आर और बर्ख़ास्तगी को लेकर गुहार लगाई गई थी। डेढ़ माह बीत जाने पर भी जिम्मेदार अफसर पर कार्यवाही नहीं की गई । बैठक में इस घटना के विरोध में संयुक्त संगठन ने जिला मुख्यालय में 19 मई को अनिश्चित कालीन धरना एवं आंदोलन करने का निर्णय लिया और रणनीति बनायी।बैठक में मुख्य रूप से हमारा गाँव संगठन मध्यप्रदेश, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), मध्यप्रदेश, आदिवासी युवा संघ, आदिवासी कल्याण समिति, आदिवासी किसान संगठन, आदिवासी सेवा समिति, तिलक सिंदूर, राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना, आदिवासी विकास परिषद (छात्र प्रभाग), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी मोजूद रहे ।
*🔴👉आदिवासी युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले वन विभाग के अफसर पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही* ....*🔴👉आदिवासी समाज में भारी आक्रोश* ....*🔴👉ज़िला मुख्यालय नर्मदापुरम में धरना, प्रदर्शन करेगा संयुक्त संगठन*
May 17, 2026
0
