नर्मदापुरम/माखननगर थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों ने 3 स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि भगवान कालोनी निवासी अनिल यादव के घर का ताला तोड़कर चोरी ने लगभग 30 हजार रुपए की सामग्री से हाथ साफ कर दिया। वही महावीर कॉलोनी निवासी दिनेश साहू के घर पर दरवाजे का कुंदा तोड़कर चोरों ने अज्ञात चोरों ने टीव्ही एस अपाचे मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक घटना ग्राम सामौन में सामने आई जहां पर अजीत यादव की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इन तीनों मामलों में माखन नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
*🟢👉माखननगर थाना क्षेत्र में 3 जगहों पर चोरी की वारदात*......*🔴👉पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया*
May 17, 2026
0
