नर्मदापुरम। कोतवाली थाना अंतर्गत हरिजन बस्ती ग्वालटोली से एक किलोमीटर दूर माखन नगर निवासी एक युवक की फरवरी 2026 में बिजली करंट से हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि जावली माखन नगर निवासी युवक अजीत परनामें की बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। विवेचना उपरांत पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू उर्फ नेतिराज चौरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 450/26 धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।
*🟢👉बिजली करंट से हुई युवक की मौत मामले में प्रकरण दर्ज*
May 10, 2026
0
