Type Here to Get Search Results !

*🟢👉मोटर साइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, केसला पुलिस को मिली सफलता*


नर्मदापुरम। थाना केसला पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को फरियादी रोहित बारस्कर निवासी बारधा ने थाना केसला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 23 अप्रैल को ग्राम पोढ़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान उसने अपनी बिना नंबर की होंडा हॉर्नेट मोटर साइकिल ग्राउंड में खड़ी की थी, जो रात करीब 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। वाहन की कीमत लगभग 75,000 रुपए बताई गई।मामले में थाना केसला में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।तलाश के दौरान ग्राम दांडीवाड़ा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर की नीले रंग की होंडा हॉर्नेट मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम करण पिता उदयराम  निवासी गाजाखेड़ा, थाना सारणी, जिला बैतूल बताया और उक्त मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोढ़ी, सउनि कमलेश कावड़े, प्रधान आरक्षक बदामीलाल, आरक्षक हेमराज एवं आरक्षक  भारती की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.