Type Here to Get Search Results !

*🟣👉हेलमेट विशेष अभियान में नर्मदापुरम पुलिस की सख्त कार्रवाई*.......*🟣👉1828 चालकों पर चालान, लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई*

नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में जिले के सभी 16 थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से विशेष हेलमेट अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 5000 से अधिक दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जिनमें से 1828 वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए। इन सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹ 5.47 लाख का जुर्माना वसूला गया है।सिर्फ 10 दिनों की कार्रवाई में बिना हेलमेट चलने वालों की इतनी अधिक संख्या का चालान इस अभियान की प्रासंगिकता और सड़क सुरक्षा के लिए और गंभीरता तथा जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाता है।पुलिस द्वारा दंडात्मक के साथ पूरे जिले में व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक जिलेभर में 192 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 6151 से अधिक नागरिकों को हेलमेट पहनने के महत्व, सही तरीके से उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण हेलमेट के चयन के बारे में समझाइश दी गई है। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे राहवीर योजना और कैशलेश उपचार योजना की जानकारी दी गई है।वही हेलमेट नहीं पहनने वाले सभी 1828 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नर्मदापुरम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब केवल जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि लाइसेंस निलंबन भी किया जाएगा ताकि हेलमेट नहीं पहनने वाले लाइसेंस निलंबन उपरांत वाहन न चला सकें एवं दुबारा बिना हेलमेट पकड़े जाने पर बिना हेलमेट के साथ बिना लाइसेंस की कार्यवाही भी की जा सके ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.