Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर के दिशा निर्देशन में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम की कारवाई* .......*🟣👉150 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 4000 किलोग्राम महुआ लहान जप्त*

नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के नेतृत्व में पुलिस ओर आबकारी की संयुक्त टीम ने पिपरिया में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वृत्त पिपरिया के अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड ,पुरानी बस्ती राय खेड़ी रोड ,बनखेड़ी आवास कालोनी पलियापीपरिया दुधी नदी क्षेत्र में दबिश दी गई। जहां पर 150 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 4000 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।अवैध मदिरा को जप्त कर कुल 12 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जप्त मदिरा / सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,30, 000/- (चार लाख तीस हज़ार रुपये ) आंका गया है।उक्त प्रकरण आबकारी वृत्त पिपरिया प्रभारी हितेश कुमार बिशोरिया द्वारा कायम किए गए। समस्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके,रमेश अहिरवार, अशोक माहोरे,आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चौकसे,के. के. पडारिया, मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दशरथ माँझी,आरक्षक भावना यादव ,गणपति बोबड़े,योगेंद्र ठाकुर धर्मेंद्र बारंगे,दुर्गेश पथरिया , नगर सैनिक , परमेश्वर पटेल,संतोष ठाकुर ,बसंत पटेल आदि तथा पुलिस बल का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.