Type Here to Get Search Results !

*🔴👉इंसाप स्मॉल फाइनेंस बैंक में माइक्रो फाइनेंस में 103 खाताधारकों के साथ 53 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी* ...*🔴👉देहात थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज*

नर्मदापुरम।देहात थाना अंतर्गत रसूलिया में स्थित इंसाप स्मॉल फाइनेंस बैंक में  माइक्रो फाइनेंस का काम करने वाले कुछ कर्मचारियों द्वारा 103 खाता धारको के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।इस मामले में देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 53लाख 14 हजार 955 रुपए की वित्तीय हेराफेरी ओर धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने फरियादी विशाल चतुर्वेदी भोपाल की रिपोर्ट पर बैंक के माइक्रो फाइनेंस का काम कर रहे कर्मचारी ओमपुरी पिता अजयपुरी ग्राम लोधी सिवनी मालवा प्रियंका गोस्वामी, निवासी रेवा वनखेड़ी सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 287/ 26 धारा 318 (4) 338, 336 (3)340, (2) 3 (5) बीएनएस  के तहत मामल दर्ज किया है।इस संबंध में जब बैंक के एक अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह  मामला वर्ष 2024 का है ।जिसमें हितग्राहीयो का पैसा वापस उनके खातों में जमा कर दिया गया है। जिन्होंने यह कृत्य किया था उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.