नर्मदापुरम ।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी के द्वारा शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दविश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 11 प्रकरण कायम किये जाकर 40 पाव प्लेन मदिरा 46 लीटर हाथ भटटी मदिरा तथा लगभग 1730 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग185200/- रुपये आंकलित की गई है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार,अशोक कुमार माहौरे, अभिलाष पाठक आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चैकसे,के. के. पडारिया, हितेश बिसोरिया, मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी,आरक्षक भावना यादव ,गणपति बोबड़े,योगेंद्र ठाकुर धर्मेंद्र बारंगे,दुर्गेश पथरिया , नगर सैनिक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
*🔴👉आबकारी टीम की कारवाई*........ *🔴👉46 लीटर हाथ भटटी मदिरा सहित 1730 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त*
May 20, 2026
0
