नर्मदापुरम /सिवनी मालवा। डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले मंडी प्रांगण में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। लापरवाही का आलम यह रहा कि एक कार खुली नाली में जा गिरी, जिसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में नाली खुली होने के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक को नाली का अंदाजा नहीं हुआ, जिससे वाहन असंतुलित होकर सीधे नाली में उतर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले भी बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। लोगों ने मांग की है कि मंडी प्रांगण में खुली नालियों को तुरंत बंद कराया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं,
