Type Here to Get Search Results !

*🔴👉माँ की पुकार पर प्रशासन संवेदनशील: कलेक्टर ने बच्ची के इलाज हेतु दी त्वरित आर्थिक सहायता*

नर्मदापुरम/ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 13 वर्षीय बच्ची के इलाज के लिए उसकी मां द्वारा सहायता की गुहार लगाए जाने पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित मदद प्रदान की है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी श्रीमती कोसर खान ने कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित है, जिसका उपचार शासन की योजना के अंतर्गत मुंबई में कराया जाना है। उन्होंने आर्थिक तंगी का उल्लेख करते हुए यात्रा, ठहरने एवं भोजन आदि के लिए सहायता की आवश्यकता जताई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पीड़िता मां को चैक प्रदान किया। कलेक्टर द्वारा प्रदान की गई यह सहायता पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई है। पीड़िता के परिवार ने कलेक्टर श्री मिश्रा की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी उन्हें आवश्यक सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.