Type Here to Get Search Results !

*🔴👉नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया*


नर्मदापुरम। जिले के नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा सोमवार को मंडला से नर्मदापुरम पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया।भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सोमेश मिश्रा ने नर्मदा पुरम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर सोनिया मीणा ने उन्हें कार्यभार सौंपा।सोनिया मीना भी 2013 बैच की आईएएस अधिकारी है।सोमेश मिश्रा इसके पूर्व मंडला के कलेक्टर थे। कलेक्टर सोनिया मीना को मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव, वित्त बनाया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.