Type Here to Get Search Results !

*🟢👉प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सिवनी-शिवपुर मुख्य मार्ग से गोलगांव तक लगभग दो किलोमीटर के पहुंच मार्ग पर हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है।उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के तुरंत बाद ही सड़क की हालत बिगड़ती नजर आ रही है, जिससे साफ है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। विजय पटेल ने कहा कि इस कार्य की जितनी भी आलोचना की जाए, वह कम है। श्री पटेल ने सवाल उठाया कि क्या योजना की सड़कों की निगरानी के लिए नियुक्त अधिकारी इस स्थिति को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, या फिर राजनीतिक दबाव और भ्रष्टाचार के चलते अपने कर्तव्यों से विमुख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और शासन की योजनाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है । ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.