नर्मदापुरम/सोहागपुर । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी के कुशल नेतृत्व में सुहागपुर थाना प्रभारी ओर उनकी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तुराखापा के पारधी डेरे में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखे हुए ओर बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी जित्तू पिता सागर पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 960 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 14,400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। उक्त कारवाई में सब -इंस्पेक्टर राहुल पटेल , प्रधान आरक्षक शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक सुनील ओझा, आरक्षक मनोहर दायमा, आरक्षक विवेक सोनपुरे, आरक्षक गोपाल रघुवंशी एवं महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।
*🟢👉पुलिस की कार्रवाई, 960 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*
April 13, 2026
0
