नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के मार्गदर्शन में खनिज टीम के द्वाराजिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन, ओवर लोड खनिज परिवहन एवं बिना ढके रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।तत्संबंध में खनिज विभाग द्वारा तहसील -सिवनीमालवा में अभियान चलाकर 2 डम्पर क्रमांक- MP09D C8669 एवं MP09ZS 9918 को रेत खनिज एवं ग्राम-चौतलाय से 1 डम्पर क्रमांक-MP04YU5358 को गिट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में रखा गया है। इटारसी में 1 ट्रेक्टर ट्राली स्वराज बिना नंबर को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना इटारसी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। साथ ही रेत के वाहनों की जाँचकर रेत का परिवहन ढककर किए जाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाए जाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
*🟣👉कलेक्टर के दिशा निर्देशन में खनिज टीम की कारवाई ,4 वाहन जब्त*.......*🟣👉अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही जारी*
April 28, 2026
0
