Type Here to Get Search Results !

*🟣👉नर्मदापुरम में सायबर ठगो का बढ़ता नेटवर्क...*....=*🟣👉साइबर ठगों ने की 42 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला*

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले में साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।अभी दो दिनों पहले ही जिले के दो अलग अलग थानों में सायबर ठगी के दो मामले दर्ज हुए थे। कि जिले के इटारसी में एक और बड़ा साइबर ठगी का  बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर अज्ञात जालसाजों ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए करीब 42 लाख रुपये की बड़ी चपत लगाई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत परअपराध क्रमांक 390/26 धारा 318(2), 319(2) bns 66(d) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी तरंग चौरे न्यास कॉलोनी इटारसी के साथ यह धोखाधड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह ठगी का सिलसिला 05 जुलाई 2025 की दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुआ था, जो 11 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे तक चलता रहा। इस लंबी अवधि के दौरान अज्ञात आरोपियों ने फरियादी को अपने झांसे में लेकर कुल 42,00, 000 रुपये की धोखाधड़ी की।इतनी बड़ी राशि की ठगी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.