Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में संयुक्त टीम की कारवाई* .......*🟣👉खनिज का ओवरलोड परिवहन करते 3 डम्पर जप्‍त*


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में  खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम  के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन भंडारण के विरुद्ध जिले में कार्यवाही जारी है। तत्संबंध में जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि खनिज, राजस्व विभाग एवं  माखननगर पुलिस की संयुक्त टीम ने  20 अप्रैल 2026 को आँचलखेड़ा तवा पुल,के समीप से 3 डम्पर क्रमशः क्रमांक-RJ17GA9624, MP04HE8411 एवं MP04ZG 0883 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, सुनील गढेवाल, तहसीलदार माखन नगर, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, हेमन्त राज सिपाही खनिज, पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.