Type Here to Get Search Results !

*🟢👉 जिले के पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में केसला पुलिस की जबर्दस्त कार्रवाई....*.....*🟢👉सहेली जोड़ से पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो, हजारों की अवैध शराब बरामद*....*🟢👉आरोपी गिरफ्तार,16 पेटी अवैध शराब जब्त*


नर्मदापुरम/केसला। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में केसला थाना प्रभारी मदन पवार ओर उनकी टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन को पीछा कर पकड़ कर तलाशी के दौरान 16 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अपराध दर्ज किया है । बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत केसला के सामने एनएच 46 हाईवे की पुलिया के समीप  थाने से मात्र डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर से यह वाहन पकड़ा गया है। तत्संबंध में थाना प्रभारी केसला मदन पवार ने बताया कि सहेली जोड़ के पास से इस गाड़ी का पीछा किया गया ओर इसे जनपद पुलिया के पास पकड़ा गया।इस मामले में प्रमोद पिता भंवरसिंह राजपूत उम्र 48 साल निवासी पथरोटा  हेमराज पिता कन्छेदीलाल चौधरी उम्र 21 साल निवासी पथरोटा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से आरोपी प्रमोद राजपूत थाना पथरोटा का निगरानी सुदा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना पथरोटा में 20 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है।आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से देशी मदिरा फोन 12 पेटी 108 लीटर एवं अंग्रेजी शराब की 4 पेटी 34.560 लीटर कुल 142.560 लीटर कीमती 90,000/- रु विक्रय करने हेतु अवैध परिवहन करना । एवं एक लाल रंग की स्कार्पियो कार MP 04 KG 3484 कीमती 10,00,000/- मय वाहन कुल मशरुका 10,90,000/- रूपये दस लाख नब्बे हजार रु. जप्त कर कारवाई की गई है। उक्त कारवाई में केसला थाना प्रभारी मदन पवार, सहायक उपनिरीक्षक अनंत लोधी, आरक्षक राहुल,दुर्गा, विंदेश आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.