नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में उपसंचालक कृषि डॉक्टर रविकांत सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम ने तोमर एग्रो एजेंसी, शंकर खाद बीज भंडार ,साक्षी एग्रो एजेंसी तथा रेवा कृषि सेवा केंद्र इत्यादि खाद बीज दुकानों का निरीक्षण किया । इस दौरान सहायक संचालक कृषि शैलेंद्र राठौर , डॉ राजीव यादव के साथ विकासखंड कृषि विस्तार अधिकारी राजकुमार उईके टीम में उपस्थित रहे। बताया गया कि उपरोक्त प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बिल बुक, गोदाम में उर्वरक की भौतिक उपलब्धता के साथ पोस मशीन तथा ई टोकन उर्वरक प्रणाली पर उपलब्ध उर्वरकों का मिलान किया गया। सहायक संचालक कृषि शैलेंद्र राठौर ने बताया कि उपरोक्त सभी दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा एवं किसी प्रकार की कमी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी। उपसंचालक कृषि डॉ रविकांत सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक उर्वरक दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जिले में 16 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किया जा चुके हैं साथ ही 28 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। सूचना पत्र संतुष्टि पूर्वक प्राप्त न होने की दशा में संबंधितों के विरुद्ध लायसेंस निलंबन अथवा लाइसेंस बर्खास्तगी की कार्यवाही की जावेगी।सभी उर्वरक बिक्रेताओ को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि उर्वरको का बिक्रय शत प्रतिशत EVikas पोर्टल के मध्यम से ही किया जावे अन्यथा एक एक बिक्रेताओ को ट्रेस कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*🟢👉कलेक्टर के दिशा निर्देशन में उपसंचालक कृषि की कारवाई* .....*🟢👉शहर में खाद बीज की दुकानों का कृषि विभाग ने किया निरीक्षण*.......*🟢👉अब तक 16 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित 28 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना जारी*
April 20, 2026
0
