नर्मदापुरम। रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा अर्थवेद पर आधारित शाश्वत चिकित्सा के माध्यम से प्रख्यात चिकित्सक डॉ स्वामी भक्ति प्रकाश द्वारा दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा था जिसमे मरीजों कि संख्या और मांग पर शिविर एक दिन बढ़ाया गया था। शिविर मे तीन दिनों मे भोपाल, जबलपुर, रायसेन एवं नर्मदापुरम के लगभग साढ़े तीन सो लोगो ने इसका फायदा लिया। आज समापन अवसर पर गुरूजी के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा सहभोज एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन गोंदरी घाट आश्रम पर नर्मदा किनारे रखा गया जिसमे विशेश रूप से विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव एवं मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। संवाद कार्यक्रम मे डॉ भक्ति प्रकाश द्वारा शाश्वत चिकित्सा कि महत्वता एवं उपयोग पर प्रकाश डालते हुए इस विधा को आगे बढ़ाने हेतु समाज कि जरूरत बताया वहीं अवधेश प्रतापसिंह ने इसे विभिन्न बीमारियों के बिना दवाई के उपचार को चमत्कार और पुरातन पद्धति के उपयोग के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम मे क्लब सदस्यों द्वारा डॉ भक्ति प्रकाश एवं अवधेशप्रताप का शाल श्री फल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनुपम दुबे, प्रशांत नागर, प्रदीप गिल्ला, मुकेश राजपूत, विपिन जैन, महेश चौकसे, आयुष चौकसे, अंकित गिल्ला, संयम जैन, रुपेश फौज़दार अमन फौज़दार, दीपेश दिगंबर, प्रदीप राजपूत सहित रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के सदस्य एवं गणमान्य जन शामिल हुए।
*🟢👉तीन दिवसीय शाश्वत चिकित्सा शिविर संपन्न*
March 20, 2026
0
