Type Here to Get Search Results !

*🟢👉पुलिस की कारवाई, गई 15 पेटी अवैध शराब बरामद*......*🔴👉मौके से आरोपी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 बंगला क्षेत्र में  कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे मजार के सामने स्थित एक खाली खंडहर मकान में दबिश दी।तलाशी के दौरान खंडहर के भीतर छिपाकर रखी गई कुल 15 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 13 पेटी देशी मदिरा प्लेन और 2 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की शामिल थी।पुलिस ने मौके से आरोपी कुणाल सोनकर पिता मुकेश सोनकर, निवासी गरीबी लाइन इटारसी को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 152 लीटर 280 मिलीलीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 66,900 रुपये बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई 29 मार्च की अलसुबह करीब 12:35 बजे तक चली। थाना इटारसी में आरोपी के विरुद्ध अपराध आबकारी अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.