नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस. थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओ पी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ओर उनकी टीम ने शराब कारोबारियों और सटोरियों के विरुद्ध जबर्दस्त कार्रवाई की है। बताया गया कि कार्यवाही में 10 लीटर अवैध शराब कीमती 2500/- रु की जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वही विभिन्न स्थानो पर सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त होने पर एसएनजी ग्राउंड के बाजू से संतोष राव बंगाली कालोनी के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 330रु, अजय ठाकुर बंगाली कालोनी के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 580 रु एवं हरिओम जाटव बंगाली कॉलोनी से सट्टा गड्डी एवं 750 रु , पान बाजार से अंकित राठौर पिता मनोहर राठौर बालागंज चौकसे गली से सट्टा गड्डी एवं 450 रु, दशहरा मैदान के सामने जय उर्फ रोहित कदम पिता रूप नारायण कदम बालागंज से सट्टा गड्डी एवं 280 रु, लेंडिया बाजार के पास हरिचऱण सिंह से सट्टा गड्डी एवं 500रु , सट्टा गड्डी ए दीपक जाटव कालिका नगर के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 450/- रु, छोटेलाल नर्मदापुरम के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 400 रु कोठी बाजर से राम कुमार के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 550रु /- जप्त किए गए। उक्त कारवाई में कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर 4,850 राशि जप्त की गई।
*👉अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई*
कोतवाली पुलिस द्वारा बालगंज मे दबिश देकर हरिजन छात्रावास के बगल में शेख शादाब के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब कीमत 2,000/-, रेखा मेषकर पिता मुक्कु उर्फ ओमकार मेषकर बालागंज के कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब कीमत 700/-, रामगंज मे किशन जाटव के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब कीमत 2000/- काकाश्री ढाबे के बाजू से विशाल तिवारी बालागंज के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब कीमत 1400/- रु. सब्जी मंडी से आरोपी इंद्रजीत केवट पिता राजकुमार केवट बड़ी बज़रिया के कब्जे से ज्यूपीटर स्कूटी डिग्गी से अवैध शराब 9 लीटर अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 8,500/- को गाड़ी के साथ जप्त की गई । पीयूष राजेश से अवैध शराब 9 लीटर अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 8,500/- को गाड़ी के साथ जप्त किया गया। इस प्रकार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध 06 प्रकरण दर्ज कर 42 लीटर कच्ची, देशी एवं अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 25,200/- रु एवं 02 ज्यूपीटर गाड़ी कीमत करीबन 1,20,000/- रु. की जप्त की गयी।
