Type Here to Get Search Results !

*🟢👉 नर्मदापुरम में देश की पहली डिजिटल जनगणना में स्वगणना की सुविधा*.......*🟢👉 नागरिक स्वयं भर सकेंगे अपना विवरण*

नर्मदापुरम।भारत की जनगणना 2027 के तहत इस बार पहली बार नागरिकों को स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिक स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होने से 15 दिन पहले यह पोर्टल चालू हो जाएगा। मध्य प्रदेश में 1 मई से प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।स्वगणना पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में जानकारी अद्यतन करने के उपरांत संबंधित परिवार को एक विशिष्ट स्वगणना आईडी (SE ID) प्रदान की जा एगी। यह आईडी जनगणना प्रक्रिया के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
*👉मोबाइल से दे सकेंगे जानकारी* 
जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक (Enumerator) जब सत्यापन हेतु संबंधित परिवार के पास पहुंचेगा, तब नागरिकों द्वारा प्राप्त स्वगणना आईडी प्रगणक को प्रस्तुत करनी होगी। प्रगणक द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उक्त आईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। यदि आईडी वैध पाई जाती है, तो प्रगणक द्वारा पोर्टल पर दर्ज जानकारी का प्रमाणी करण किया जाएगा।
*👉जनगणना 2027 हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण*
प्रशिक्षण के लिय,अधिकारियों को जनगणना के लिए तैयार किया गए सेंसस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम के संबंध में वास्तविक रूप से व्यावहारिक प्रस्तुति के माध्यम से अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान ट्रेनिंग मैनेजमेंट, एचएलओ मैनेजमेंट, पोर्टल तथा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न मॉड्यूल संबंध में विगतवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा सभा कक्ष में उपस्थित जिले के समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को पोर्टल के उपयोग तथा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का किस प्रकार से उपयोग किया जाना है तथा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों की, सुपरवाइजर आदि जनगणना में संलग्न होने वाले कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी दी।
*👉कर्मचारियों की ड्यूटी*
कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य के लिए सुपर वाइजर, प्रगणकों सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने हेतु आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही उनकी वृहद स्तर पर ट्रेनिंग भी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर करवाई जाए। 
*👉संवेदनशीलता से कार्य करें*
प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जनगणना से जुड़े कार्यों तथा तिथियां एवं नागरिकों के कर्तव्य तथा अन्य जानकारी के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की जानकारी के एकत्रीकरण करने के समय पर सटीकता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना की संपूर्ण कार्यवाही के दौरान संवेदनशीलता भी आवश्यक रूप से बरती जाए।इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि अनुविभागीय जनगणना अधिकारी है वह यह सुनिश्चित करें कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से कार्य योजना तैयार की जाए। जनगणना 2027 के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर प्रशिक्षण बैच की व्यवस्था कैसे करें इस दिशा में भी अधिकारियों द्वारा जनगणना में संलग्न होने वाले शासकीय अमले को कार्योन्मुख किया जाए।
*👉जनगणना  के लिए तकनीकी सहायक और एमटीएस कर्मियों की भर्ती*
जनगणना 2027 के कार्य के लिए राज्य/जिला/नगरपालिका निगम/चार्ज स्तर पर तकनीकी सहायक/एमटीएस कर्मियों की भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। तत्‍संबंध में संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं जिला जनगणना अधिकारी नर्मदापुरम अनिल कुमार जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्‍त बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.