Type Here to Get Search Results !

*🔴👉सभी कलेक्टर्स रोजगार उद्योग निवेश संबंधी बिंदुओं की समीक्षा करे :कमिश्‍नर श्री तिवारी*.......*🟢👉कमिश्‍नर ने वीडियो कांफ्रेंस में सभी कलेक्टर को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए की कलेक्टर कान्फ्रेंस अक्टूबर 2025 की कार्रवाई विवरण में उल्लेखित थीम रोजगार उद्योग एवं निवेश के संबंध में सभी कलेक्टर्स आवश्यक कार्रवाई करें एवं रोजगार उद्योग और निवेश में उल्लेखनीय प्रगति लाए। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि फूड प्रोसेसिंग धार्मिक क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगारो का सृजन किया जाए, एक जिला एक उत्पादन के तहत जिले के प्रोडक्ट को पर्याप्त मार्केटिंग मिले, उत्पादन का पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाए साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योग को प्राथमिकता देते हुए इसमें निवेश एवं रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक प्रति माह नियमित रूप से आयोजित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की बंद पड़े उद्योगों की भूमि का भी अन्य शासकीय प्रयोजन में उपयोग किया जाए। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की कौशल विकास की जिला स्तरीय समिति की बैठक भी नियमित रूप से आयोजित की जाए साथ ही उद्योगों की स्थापना के लिए यदि शासकीय भूमि की आवश्यकता होती है तो भू अर्जन की प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जाए।कमिश्‍नर ने नर्मदापुरम बैतूल एवं हरदा के कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना को टॉप प्राथमिकता में रखते हुए सभी बैंकर्स को निर्देश दें कि वे हितग्राहियों के ऋण प्रकरण प्राथमिकता से स्वीकृत करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि युवाओं को स्वरोजगारों के लिए ऋण की राशि बैंक से समय सीमा में प्राप्त हो जाए। कमिश्‍नर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए और कहां की इस योजना के तहत शासन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में कर ली जाए। कमिश्‍नर ने कलेक्टर कान्फ्रेंस की कार्रवाई विवरण में उल्लेखित थीम स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित 22 पैरामीटर जिनमें पांच पैरामीटर महिला एवं बाल विकास से संबंधित है कि नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कमिश्‍नर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिदिन इन 22 पैरामीटर की मॉनिटर करें और इन 22 पैरामीटर में उल्लेखित प्रगति से प्रतिदिन कलेक्टर को अवगत कराए। कलेक्टर भी निरंतर मॉनिटरिंग कर इन क्षेत्रों में विशेष प्रगति लाकर जिले की रैंकिंग में आवश्यक सुधार करें। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की 03 से 06 आयु के बच्चे माह में कम से कम 21 दिन आंगनवाड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। बताया गया की नर्मदापुरम जिले में लगभग 82% कुपोषित बच्चों का पंजीयन किया गया है और उन सभी बच्चों को स्वास्थ बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए उनको पर्याप्त पोषण आहार देकर उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।कमिश्‍नर श्री तिवारी ने बैंक आधारित विभिन्न विभाग जैसे कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उघानिकी, एमएसएमई, जनजातिय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति विकास निगम, नगरीय प्रशासन विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की बैंक आधारित विभाग अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में पीछे ना रहे अपितु बैंक आधारित योजनाओं में स्वरोजगार के लिए बैंक से हितग्राहियों को ऋण राशि का लाभ दिलाने में स्वीकृति प्राप्त करें।कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि टंट्या मामा योजना एवं बिरसा मुंडा योजना में विशेष तौर पर शत प्रतिशत राशि का वितरण कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण राशि स्वीकृत कराकर शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की विशेष तौर पर मत्स्य विभाग अपनी योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करें। बताया गया कि स्मार्ट फिश पार्लर के लिए चिन्ह्नित स्थानों में से कुछ स्थानों में परिवर्तन किया जा रहा है।कमिश्‍नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि कुछ जगह पर बारिश हुई है। फसल नुकसान की संभावना है। अतः नुकसान का आकलन कर ले। कमिश्‍नर ने बंटवारा एवं अभिलेख दुरुस्ती करण के प्रकरणों के निराकरण में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए और कहां की राजस्‍व प्रकरणो की निराकरण में जिले की रैंकिंग में आवश्यक सुधार किया जाए। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत 65 सेवाओं में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। बताया गया की नर्मदापुरम में 23 हजार 165, हरदा में 7 हजार 600 और बैतूल में लगभग 54 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल नर्मदापुरम संभाग में 38 हजार आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित है, 11 हजार आवेदन नगरीय प्रशासन से, 6 हजार 600 आवेदन महिला व बाल विकास विभाग से संबंधित है। 6 हजार 200 आवेदन सामाजिक न्याय एवं 6 हजार आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित है। शेष आवेदन अन्य विभागो से संबंधित है। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की 16 फरवरी से 15 मार्च तक क्लस्टर आधारित शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारी गण पहुंचकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करें। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने जिले के कुछ वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली, साथ ही निर्देश दिए की 16 अप्रैल 2025 के सर्कुलर का अध्ययन आवश्यक कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सामूदायिक दावे व व्यक्तिगत दावे आमंत्रित किए जाएं।कमिश्‍नर ने बोर्ड परीक्षाओं की सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देश दिए की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गठित उड़न दस्ता दल इस दौरान सक्रिय रहे और की गई कार्रवाई पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। कमिश्‍नर ने आगामी पर्व एवं मेलों के दौरान जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन एवं उपायुक्त विकास डी एन पटेल, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस  भूपेंद्र गुर्जर, संयुक्त संचालक महिला व बाल विकास विभाग श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी सहित अन्य संभागीय अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.