नर्मदापुरम। पवारखेड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पीकेवीवाई योजना अंतर्गत एलआरपी क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप संचालक कृषि रविकांत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के पांचों ब्लॉक—सोहागपुर,केसला, माखन नगर, नर्मदापुरम एवं सिवनी मालवा के एलआरपी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण संस्था मार्क एग्री जेनेटिक्स प्रा.लि. द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव गर्ग, उद्यान वैज्ञानिक एसटी ओ रजित सिंह, कृषि विभाग की सहायक संचालक श्रीमती अर्चना परते, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रामभाऊ वाल्के, सिवनी मालवा एसएडीओ राजेश दोहरे तथा संस्था के प्रोजेक्ट हेड अखिलेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।विशेषज्ञों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक खेती से दूरी बनाने और कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने पर जोर दिया। किसानों को जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, दशपर्णी एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक उपायों से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शुद्ध जैविक उत्पादों के उपयोग से बीमारियों से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
*🟢👉पवारखेड़ा में जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
February 16, 2026
0
