नर्मदापुरम। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमला पति-दानापुर के मध्य 02-02 ट्रिप द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है :-गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दिनांक 27.02.2026 एवं सोमवार दिनांक 02.03.2026 को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमला पति द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन शनिवार दिनांक 28.02. 2026 एवं मंडलवार दिनांक 03.03. 2026 को सुबह 11:15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमला पति स्टेशन पर पहुँचेगी।नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड,कटनी,मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा । सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि होली त्यौहार के मद्देनजर यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*🟢👉रानी कमलापति-दानापुर मध्य होली स्पेशल ट्रेन का संचालन*
February 03, 2026
0
