Type Here to Get Search Results !

*🟢👉14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त HPV टीका*..... *🟢👉सर्वाइकल कैंसर को रोकने आज से शुरू होगा वैक्सीनेशन*

नर्मदापुरम।महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार 28 फ़रवरी से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से किया जाएगा, नर्मदापुरम सीएम एचओ डॉ नरसिंह गेहलोत ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ टीकाकरण जिले में 28 फ़रवरी को जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल इटारसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर, सुखतवा, सिवनीमांलवा डोलरिया  में एचपीव्ही टीकाकरण कार्य किया जाएगा 14 वर्ष की आयु की लड़कियां शामिल होंगी। अधिक जानकारी के लिए निकट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है ।14 वर्ष की आयु की लड़कियां यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर टीके के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगी। टीकाकरण प्रक्रिया उसी तरह होगी, जैसी कोरोना महामारी के दौरान को-विन का उपयोग करके टीकाकरण के लिए अपनाई गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.