सिवनीमालवा।स्थानीय गौ सेवक टीम के वर्षों से किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्य को देखते हुए सर्व समाज द्वारा टीम का सम्मान किया गया। सम्मानित गौ सेवकों में डॉ. आकाश यादव, कन्हैया बाथव, आदित्य शर्मा, अतुल शर्मा, राधे गौर, अभिजीत कुशवाह, शंकर भाई, मनोज बाथव, कृष्णा पटेल, वेदिक गौर सहित अन्य सदस्यों का नाम शामिल है।डॉ. आकाश यादव और कन्हैया बाथव के नेतृत्व में यह टीम लंबे समय से क्षेत्र में बीमार, घायल व दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं की देखभाल कर रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने सहित आवश्यक व्यवस्थाएँ करती है। इस सेवा कार्य में पशु चिकित्सक डॉ. सतीश दुबे का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है, जिनके मार्गदर्शन से कई गौ माताओं का जीवन बचाया गया है।
सम्मान समारोह में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने गौ सेवक टीम की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि “गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और करुणा की प्रतीक हैं। उनकी सेवा करना मानवता का श्रेष्ठ कार्य है।” उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में चल रहा यह सतत प्रयास समाज में संवेदनशीलता और दया का संदेश देता है।इस अवसर पर कन्हैया बाथव और डॉ. आकाश यादव ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित हमेशा से गौ सेवकों का सम्मान और सहयोग करते रहे हैं। आवश्यक पड़ने पर वे स्वयं मौके पर पहुँचकर टीम को हर संभव मदद प्रदान करते हैं।सर्व समाज द्वारा सभी गौ सेवकों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया तथा उम्मीद जताई गई कि भविष्य में भी इसी भाव से गौ सेवा का कार्य जारी रहेगा।
